Advertisement

Responsive Advertisement

लखीसराय सड़क हादसा: पूर्व ग्रामीण कार्य मंत्री ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात की, हर संभव सहायता दिलाने का दिया आश्वासन




लखीसराय सड़क हादसा: पूर्व ग्रामीण कार्य मंत्री ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात की, हर संभव सहायता दिलाने का दिया आश्वासन


लखीसराय सड़क हादसा: पूर्व ग्रामीण कार्य मंत्री ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात की, हर संभव सहायता दिलाने का दिया आश्वान 

जमालपुर(मुंगेर)। जमालपुर विधानसभा के पूर्व विधायक सह पूर्व ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार ने लखीसराय सड़क हादसा में मृत नया टोला केशोपुर जहाँगीरा गांव पहुंच कर परिजनों पीड़ित परिजनों से मुलाकात की व संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा अत्यंत ही दुःखद घटना है। लखीसराय में जमालपुर विधानसभा के छोटी केशोपुर नयाटोला जहाँगीरा में 9 युवक की सड़क दुर्घटना में मौत से पूरे विधानसभा को विचलित कर डाला। मैं इस घटना सुनकर बहुत ही मर्माहत हूं।

जहाँगीरा के लोगों से मेरा आत्मीय संबंध रहा है। उन्होंने कहा कि इससे बड़ी और दुःखद घटना नहीं हो सकती है। भगवान इस दुःखद घड़ी पीड़ित परिजनों को धैर्य का साहस दें। शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि सरकार आपके साथ है।


राज्य सरकार जिला प्रशासन के माध्यम से शोकाकुल परिजनों को हर संभव सहायता मुहैया कराया जाएगा। इस दुःख की घड़ी में हम सब आपके साथ है। हमारी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ है और सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। मेरी नजर घायल बच्चे के ऊपर बना हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ