मुखिया रेखा देवी के आवास पर पहुंचे पूर्व ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार ने शोका कुल परिवार को बंधाया ढाढस








 मुंगेर जिला अंतर्गत धरहरा प्रखंड क्षेत्र के धरहरा महरना पंचायत के मुखिया रेखा देवी के महरना इस्थित आवास पर संध्या लगभग 4 बजे  पहुंचे पूर्व ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार। धरहरा महरना पंचायत के मुखिया रेखा देवी की सासू मां निर्मला देवी का निधन 3 फरवरी 2024 को हो गया, इस अवसर पर पूर्व बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार ने शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में ढ़ाढस बंधाते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि छबीला यादव, संजय मंडल, शिवन यादव, इरशाद आलम, शेखर यादव,धरहरा जदयू महिला सेल के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रूबी देवी, जमालपुर प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, धरहरा पूर्व प्रखंड अध्यक्ष चिरंजीव कुमार सिंह, संजीव सिंह, शरून यादव, धरहरा दक्षिणी पंचायत के मुखिया मनोहर सिंह, कंतलाल मंडल, धरहरा प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि ललन यादव,सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ