Advertisement

Responsive Advertisement

फुटबॉल प्रतियोगिता के चौथे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में टाइ ब्रेकर में बंगाल ने भागलपुर को पांच दो से हराया

 



रविंद्र प्रसाद सिंह ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता के चौथे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में टाइ ब्रेकर में बंगाल ने भागलपुर को पांच दो से हराया 


बंगाल की टीम ने खेल के सातवें मिनट में मोहम्मद शाहिद अनवर ने शानदार गोल किया मैच के 60 वे मिनट में शाहिद अनवर ने एक गोल कर दो शून्य की बढत बना ली जब मैच समापन के ठीक 3 मिनट पहले भागलपुर की टीम के सुबोध कुमार ने 75 मिनट में शानदार गोल कर मैच में रोमांच पैदा कर दिया 


मैच के जब 30 सेकंड बाकी थे तो बंगाल के खिलाड़ी द्वारा जो गलती की गई उसका खामियाजा पेनल्टी शूट में भागलपुर के सागर कुमार ने दो-दो की बराबरी कर मैच को टाइ ब्रेकर में ले गए बंगाल के गोलकीपर ने शानदार गोलकीपिंग कर भागलपुर के मंसूबे को नाकाम किया 


और तीन शानदार गोल बचाकर अपनी टीम को पांच दो से टाई ब्रेकर में विजय हुई 


बंगाल के गोलकीपर चिंटू कुमार शेख को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया 12 फरवरी को दोपहर 2:00 बजे बाल्मीकि मैदान शीतलपुर में प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला पूर्णिया बनाम बंगाल खेला जाएगा जबकि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 13 फरवरी को दोपहर 1:00 बजे पोलो मैदान में खेला जाएगा उसी दिन स्वर्गीय रविंद्र प्रसाद सिंह जी की पुण्यतिथि भी है


मुख्य अतिथि के तौर पर पटेल सेवा संघ के लाटोरी मंडल, नगर निगम मुंगेर उप महापौर खालिद हुसैन, हेमंत कुमार, जिला फुटबाल संघ के कार्यकारिणी अध्यक्ष मनोज कुमार अरुण जी, फुटबॉल के प्रति समर्पित अरुण कुमार अरुण जी नवल किशोर कापड़ी,मुंगेर टाउन कलब के संचालक राजेश कुमार पासवान जी मौजूद थे जिनका इस आयोजन में अहम भूमिका निभा रहे हैं 


निर्णयक मंडली में रंजीत कुमार संतोष कुमार शुभम कुमार एवं सुधांशु कुमार निभा रहे थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ