घरहरा लोकसभा चुनाव हेतु केन्द्रीय सैनिक बलों के ठहरने के लिए स्थल किया गया चयनित
लोकसभा चुनाव में आने वाले अर्द्धसैनिक बलों के ठहरने हेतु चिह्नित स्कूलों का निरीक्षण किया गया तथा वहां शौचालय, पेयजल, बिजली एवं ठहरने की आवश्यक सुविधाओं का ख्याल रखते हुए स्थल चिन्हित किया गया निरीक्षण में धरहरा प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार धरहरा एवं तत्कालीन धरहरा थाना प्रभारी संजीव कुमार ने संयुक्त रूप से मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। जिसमें केंद्रीय सैनिक बलों के ठहराव हेतु जमालपुर विधानसभा क्षेत्र के धरहरा प्रखंड में चिन्हित 4 भवनों लक्ष्मी देवी महाविद्यालय दशरथपुर, इंटर कॉलेज उच्च माध्यमिक विद्यालय साढ़ा, इन्टर कॉलेज डीपी यादव विद्यालय घटवारी, इंटर कॉलेज कुमार रामानंद स्मारक उच्च माध्यमिक विद्यालय धरहरा का निरीक्षण के क्रम में मुख्य रूप से मूलभूत सुविधाओं का जिसमें कि भवनों के कमरों,बिजली,शौचालय,पेयजल अन्य बिन्दु का अवलोकन किया गया। अवलोकन के पश्चात मूलभूत सुविधाओं में जो भी कमी है उसे दुरुस्त करने को लेकर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग मुंगेर को चिट्ठी लिखी गई है!



0 टिप्पणियाँ