Advertisement

Responsive Advertisement

रास्ते में भी तेजस्वी यादव के समर्थन में उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब।

 

रिपोर्ट= मोहम्मद नजीर आलम की , सुपौल। 


रास्ते में भी तेजस्वी यादव के समर्थन में उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब।



जन विश्वास यात्रा को लेकर सुपौल पहुंचे तेजस्वी यादव का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया है। सुपौल अतिथि गृह से निकलने के बाद रास्ते में सुपौल जिले के पिपरा और त्रिवेणीगंज में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ सड़क पर तेजस्वी यादव का इंतजार करते दिखाई दिया। जगह जगह कार्यकर्ताओं का हुजूम देखा गया। इस दौरान तेजस्वी यादव जिंदाबाद के नारे लगाए गए। विहार का सीएम कैसा हो तेजस्वी यादव जैसा हो के नारे भी लगे। चौक चौराहों पर कार्यकर्ताओं की भीड़ को लेकर तेजस्वी यादव का काफिला भिड़ के पास कुछ क्षणों के लिए स्थिर हुआ और धीरे धीरे निकलता रहा। भिड़ के मद्देनजर कुछ देर के लिए सड़क पर आवाजाही भी प्रभावित हो गई। कार्यकर्ताओं ने कहा की तेजस्वी जी ने 17 महीना में जो कार्य किया है वो नीतीश जी के 17 साल पर भारी पड़ गया है। कहा की तेजस्वी यादव की एक झलक पाने के लिए लोग रात भर सड़क पर इंतजार करते रहे हैं।अमन कुमार, कार्यकर्ता।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ