ब्रेकिंग न्यूज

बड़ौत तहसील दिवस पर डीएम महोदय बागपत को ज्ञापन देकर अपने साप्ताहिक अवकाश की मांग की बड़ौत श्रमिक एसोशिएशन बागपत ने।




बड़ौत तहसील दिवस पर डीएम महोदय बागपत को ज्ञापन देकर अपने साप्ताहिक अवकाश की मांग की

बड़ौत श्रमिक एसोशिएशन बागपत ने।

डीएम महोदय ने बागप श्रम प्रवर्तन अधिकारी एस पी गौतम को मौके पर बुलाकर बुधवार साप्ताहिक मार्केट बंदी के आदेश को प्रभावी ढंग से लागू कराने के आदेश दिए।

आदेश का पालन नहीं होने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।

बड़ौत श्रम प्रवर्तन बड़ौत श्रम प्रवर्तन अधिकारी का कार्य भी बागपत श्रम प्रवर्तन अधिकारी एस पी गौतम देख रहे हैं।।

इससे पूर्व भी बड़ौत श्रमिक एसोशिएशन बागपत लगतार धरने प्रदर्शन के माध्यम से अपने साप्ताहिक अवकाश की मांग को लेकर ज्ञापन सौपती आयी है।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व यूपी श्रम आयुक्त व सचीव योगी सरकार तीन बार बुधवार साप्ताहिक मार्केट बंदी के आदेश को प्रभावी ढंग से लागू कराने के आदेश जारी कर चुके हैं लेकिन हर आदेश को सहायक श्रमायुक्त बागपत व बड़ौत श्रम प्रवर्तन अधिकारी हवा में उडा रहे हैं। बुधवार साप्ताहिक मार्केट बंदी के दिन भी बड़ौत का मार्केट आम दिनों की तरह गुलजार रहता है।

इसी वजह से श्रमिकों को साप्ताहिक अवकाश नहीं मिलता।

बड़ौत श्रमिक एसोशिएशन बागपत के अध्यक्ष प्रवीण वर्मा ने प्रशासन को चेतावनी दी कि मांग पूरी होने तक हर महीने के पहले तहसील दिवस पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

ज्ञापन सौंपने वालों में गौ सेवक राजा धनकड जितिन सचिन राहुल फरीद सोहन वर्मा भगत सिंह फारूख। रवि वर्मा रवि कश्यप आदी थे

कोई टिप्पणी नहीं