पिपरा महेशपुर पंचायत के पूर्व मुखिया के छोटा भाई के घर हुई करीब ११ लाख की भीषण चोरी जांच में जुटी पुलिस
पिपरा महेशपुर पंचायत के भूत पूर्व मुखिया के छोटा भाई के घर हुई करीब 11लाख की भीषण चोरी,जांच में जुटी पुलिस।
पिपरा थाना क्षेत्र के महेशपुर पंचायत स्थित जिवछपुर वार्ड 5में भूत पूर्व मुखिया अभिनंदन खिरहर के छोटे भाई अरविंद खिरहर के घर भीषण चोरी नगद सहित लगभग 11 लाख की संपत्ति पर अज्ञात चोरों ने किया हाथ साफ। पीड़ित परिवार अरविंद खिरहर ने बताया कि देर शाम खाना खा कर सो गए अहले सुबह जगा तो देखा कि बगल कमरा का ताला खुला हुआ और सामान बिखरा पड़ा देखा तो हक्का बक्का रह गया,घर जा कर देखा तो गोडरेज में रखा 10 भरी सोना और करीब एक लाख की कपड़ा सहित एक लाख की नगद की अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया।पीड़ित घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी और पिपरा पुलिस को दी मौके पर पुलिस पहुंच कर बारीकी से जांच शुरू कर दिया है। मामले के संबंध में थानाध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना मिला है जांच की जा रही है।,पीड़ित द्वारा आवेदन नही मिला है और जल्द ही उद्भेदन कर लिया जायेगा।


कोई टिप्पणी नहीं