Advertisement

Responsive Advertisement

Big breaking news nahin rahe Maharashtra ke purv CM Manohar Joshi

 


मुंबई। महाराष्ट्रके पूर्व सीएम और शिवसेना के  वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी का निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में अंतिम सांस ली जहां उन्हें हार्ट अटैक के बाद भरती कराया गया था। 21 पफरवरी को तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें हिंदुजा अस्पताल में भती कराया

 मनोहर जोशी का पार्थिव शरीर माटुंगा स्थित उनके घर पर अंतिम दर्शन के लिए सुबह 11 से 2 बजे तक रखा जाएगा। इसके बाद दादर श्मशान भूमि में जोशी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि मनोहर जोशी शिवसेना के दिग्गज नेताओं में से एक थे। जोशी साल1995 से 1999 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे और वह अविभाजित शिवसेना की ओर से राज्य के मुख्यमंत्री बनने वाले पहले नेता थे। इसके अलावा मनोहर जोशीसांसद भी रह चुके हैं और 2002 से 2004 तक तत्कालीन वाजपेयी सरकार में लोकसभा अध्यक्ष भी रहे थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ