Advertisement

Responsive Advertisement

मुंगेर (29 फरवरी) आज डिप्टी एसपी श्री प्रभात रंजन (यातायात प्रभारी, मुंगेर) ने अपनी टीम के साथ माउंट सेंट एकेडमी, बंगाली टोला, बेलन बाजार का दौरा किया।

 



मुंगेर (29 फरवरी) आज डिप्टी एसपी श्री प्रभात रंजन (यातायात प्रभारी, मुंगेर) ने अपनी टीम के साथ माउंट सेंट एकेडमी, बंगाली टोला, बेलन बाजार का दौरा किया। 


उन्होंने स्कूल के विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों से मुलाक़ात की और उनका मार्गदर्शन किया। उन्होंने विद्यार्थियों शिक्षकों और अभिभावकों को ट्रैफिक रूल्स और सुरक्षा नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और साथ ही साथ साइबर क्राइम और इस से बचाव के बारे मे बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत से पढ़ाई करने एवं भविष्य में कुछ बन कर समाज एवं देश की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। पढाई के साथ साथ स्वस्थ रहने के लिये खेल के महत्व को भी समझाया। 


डिप्टी एस पी ने माउंट सेंट स्कूल की टीम के समर्पण की तारीफ की एवं माउंट सेंट एकैडमी की तरफ से नये सत्र में बच्चों के "फ्री एडमिशन" के कदम की सराहना की और गुड लक कहा।

इस से पहले प्रिंसिपल फ़ौज़िया मैडम की अगुआई में माउंट सेंट एकैडमी की टीम ने बुके देकर उन्हें सम्मानित किया और अपना कीमती समय स्कूल के बच्चों को समर्पित करने के लिए उनका धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर माउंट सेंट स्कूल टीम से अमीरा मैडम, शगूफी मैडम, आरती मैडम, ज्योति मैडम, सोना सर, प्रियंका, असद एवं आमिर उल इस्लाम आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ