Advertisement

Responsive Advertisement

भागलपुर अकबरनगर थाना क्षेत्र के भवनाथपुर बगीचे से बिते दिन 06 वर्षीय मासूम बच्ची का शव पुलिस ने बरामद किया

 





भागलपुर अकबरनगर थाना क्षेत्र के भवनाथपुर बगीचे से बिते दिन  06  वर्षीय मासूम  बच्ची का शव पुलिस ने बरामद किया 



 जिसमें मृत बच्ची की पहचान रुदल मांझी सुलतानगंज गनगनियाॅ फतेहपुर निवासी पायल कुमारी के रूप में हुआ है । घटना की बाबत बताया जा रहा है कि बच्ची एक दिन पूर्व से भट्टे पर से लापता हुई थी । ईट भट्टे पर काम कर रहे मजदूर ने बताया कि वह अपने चाचा के साथ बिस्कुट लेने के लिए दुकान पर घटना के एक दिन पूर्व देखा गया था।


  इसके बाद से बच्चे अचानक लापता हो गई, परिजनों ने काफी खोजबीन किया तो बच्चे का शव ईट भट्टे के बगल के बगीचे में छत विक्षत अवस्था में पाया गई । बच्ची एक दिन पूर्व से ही लापता थी । मृतक बच्ची की मां सुनीता देवी ने बताईं ,कि रिश्ते से उसके चचेरे चाचा 2 दिन पूर्व हमारे घर आए थे,  इसके बाद वह रात में खाना खाकर घर पर ही रुके और भट्ठा पर आकर बच्ची को बिस्किट खिलाने के बहाने लेकर गया। तब से मेरी बच्ची गायब हो गया।



 वहीं इस  अमानवीय घटना पर वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक नगर एवं पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था के द्वारा एक विशेष टीम गठित की  गई और मृतक के पिता के फर्द बयान में अपने चचेरे भाई पर लगाए गए आरोप के आधार पर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर अभियुक्त गोहिया उर्फ रोही कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।घटनास्थल से पुलिस ने खून लगा मिट्टी, जला हुआ कपड़ा, बोतल, माचिस सहित अन्य बरामद किया।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ