Advertisement

Responsive Advertisement

एसपी ने पिपरा थाना का किया निरीक्षण। अब सुपर पेट्रोलिंग करेगी गश्ती टीम की मॉनिटरिंग।

एसपी ने पिपरा थाना का किया निरीक्षण। अब सुपर पेट्रोलिंग करेगी गश्ती टीम की मॉनिटरिंग।


https://youtu.be/b5ZZhT5BI3I




सुपौल से मोहम्मद नजीर आलम का रिपोर्ट।


सुपौल एसपी शैशव यादव ने पिपरा थाना का देर रात निरीक्षण किया, जिससे पिपरा थाना में मौजूद पुलिस अधिकारी और कर्मी में अफरातफरी मच गया। इस दौरान एसपी शैशव यादव ने थाना में संचालित तमाम कार्यों का निरीक्षण किया। कार्यालय से लेकर डाटा सेंटर महिला हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण किया गया। एसपी शैशव यादव ने बताया कि अपराध नियंत्रण को लेकर तमाम लंबित कांडो की समीक्षा की गई है। और कई आवश्यक निर्देश भी दिए गए हैं। बताया की ठंड के दिनों में अपराधिक घटना बढ़ने की आशंका रहती है इसके मद्देनजर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। वहीं लगातार बढ़ रही चोरी की घटना को लेकर कहा गया कि पुलिस की गस्ती बढाई गई है। साथ ही एक सुपर पेट्रोलिंग टीम भी लगाए गए हैं जो गश्ती टीम का मॉनिटरिंग करता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ