Advertisement

Responsive Advertisement

सड़क सुरक्षा माह : कहीं निकली जागरूकता रैली तो कहीं चला विशेष वाहन जांच अभियान

 




सड़क सुरक्षा माह : कहीं निकली जागरूकता रैली तो कहीं चला विशेष वाहन जांच अभियान


- लोगों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का लिया शपथ। 


- जिलों में जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखा कर सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को किया रवाना।


- चौक-चौराहों पर परिवहन विभाग के पदाधिकारियों द्वारा चलाया गया रोको टोको अभियान।



- परिवहन सचिव श्री संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के तहत सभी जिलों में व्यापक रूप से जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

...........................................

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2024 के तहत बुधवार को राज्यभर में विभिन्न जागरुकता कार्यक्रमों के साथ रोको टोको और विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। रोको-टोको अभियान के दौरान चौक-चौराहों पर वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। वहीं जांच अभियान में बिना हेलमेट-सीटबेल्ट के वाहन चलाने, वाहन चालन के दौरान मोबाइल का उपयोग, गलत दिशा में वाहन चालन के साथ सड़क सुरक्षा के अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।


परिवहन सचिव श्री संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरुकता कार्यक्रमों के साथ हर दिन अलग-अलग मोटर वाहन अधिनियमों पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। जिलों में सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन कर जागरुकता रथ निकाला गया हैं एवं लोगों को सड़क सुरक्षा का शपथ दिलाया जा रहा है। 



औरंगाबाद, बांका, कटिहार, सहरसा, बेतिया, मुंगेर, सहरसा, शिवहर, जहानाबाद, कैमूर, रोहतास, सारण आदि जिलों में संबंधित जिलों के जिलाधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर सड़क सुरक्षा जारूकता रथ रवाना किया गया। वहीं कई जिलों में रैली/मार्च निकाला गया। हाथों में सड़क सुरक्षा जागरुकता से संबंधित तख्ती लेकर सड़क पर पैदल मार्च करते हुए लोगों से सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने का आह्वान किया। 


जागरूकता कार्यक्रमों के क्रम में लोगों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का शपथ लिया। इसके लिये विभिन्न कार्यालयों/संस्थानों में सड़क सुरक्षा शपथ समारोह का आयोजन किया गया था। यह शपथ समारोह जिलों में जिलाधिकारी/जिला परिवहन पदाधिकारी की उपस्थिति में किया गया। 


राज्य में सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का हैंड हेल्ड डिवाइस से ई चालान काटा गया वहीं जांच अभियान के दौरान वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई की गई। यह अभियान पूरे माह चलेगा। परमिट और फिटनेस विशेष जांच अभियान भी चलाया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ