विश्व कम्युनिस्ट आंदोलन के महान नेता कामरेड लेनिन के मृत्यु शतवार्षिकी के पूर्व संध्या पर एस यू सी आई कम्युनिस्ट पार्टी मुंगेर यूनिट के द्वारा परिचर्चा
विश्व कम्युनिस्ट आंदोलन के महान नेता कामरेड लेनिन के मृत्यु शतवार्षिकी के पूर्व संध्या पर एस यू सी आई कम्युनिस्ट पार्टी मुंगेर यूनिट के द्वारा परिचर्चा
मिन्नत नगर स्थित बादल स्कूल आफ एजुकेशन सभागार में आयोजित किया गया परिचर्चा के मुख्य वक्ता पार्टी के राज्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने कहा महान लेनिन के जीवन संघर्ष को हमारे देश के तथाकथित कम्युनिस्ट पार्टी वालों ने ठीक से नहीं समझा इसलिए आजादी के समय उन लोगों ने अंग्रेजों का साथ दिया तथा आजादी के बाद सामंतवाद तथा अर्ध औपनिवेशिक के खिलाफ अपनी लड़ाई को केंद्रित कर दिए जो लेनिन की शिक्षा के खिलाफ बात है उन्होंने आगे कहा कि आज जो कुछ सामंती अवशेष बचा हुआ है उसको पूंजीवादी व्यवस्था में कभी खत्म नहीं किया जा सकता है आज का युग है पूंजीवाद विरोधी सर्वहारा क्रांति का युग पूंजीवाद को उखाड़ फेंकें बिना आज सर्वहारा क्रांति को फतह किए बिना तमाम तरह के समस्या शोषण से मुक्ति संभव नहीं है इसलिए महान लेनिन को अच्छा से समझ कर जन-जन में फैलाना ही वक्त की मांग है लेनिन ने पहली बार मानव द्वारा मानव के शोषण से मुक्ति समाजवादी देश का निर्माण कर पूरे विश्व में एक नई सभ्यता को जन्म दिया इस मौके पर रविंद्र मंडल साधना मिश्रा रमन सिंह राम उदगार शेखर कुमार इंद्रदेव पासवान भारत देव आदि साथी उपस्थित थे। प्रेस संवाद रविंद्र मंडल

कोई टिप्पणी नहीं