भागलपुर के सुलतानगंज प्रखंड के गणगंनिया पंचायत में एक ओरिएंटेशन सत्र का आयोजन
संपूर्ण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में पीरामल फाउंडेशन की आस्पिरेशनल भारत कोलेबोरेटिव टीम ने भागलपुर के सुलतानगंज प्रखंड के गणगंनिया पंचायत में एक ओरिएंटेशन सत्र का आयोजन किया। इस सभा में पंचायत के प्रतिनिधिगण एवं अन्य महत्वपूर्ण पंचायत स्तरीय कर्मी उपास्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया रजनी देवी, मुखिया प्रतिनिधि रामजी मंडल के मजूदगी में की गई।
इमहत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से आस्पिरेशनल ब्लॉक प्रोग्राम, ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी), ग्राम पंचायत स्तर पर कन्वर्जेंस का गठन, और एबीपी के तहत पंचायत प्रतिनिधियों एवं कर्मियों की क्षमता निर्माण आदि पे चर्चा की गई।
बैठक की शुरुआत में विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे कार्यों का संक्षेप में विवरण दिया गया । टीम ने स्थानीय स्थायी विकास लक्ष्य (एलएसडीजी) की महत्वपूर्णता पर जोर दिया और थीम-आधारित जीपीडीपी के लिए हितग्राहियों की क्षमता देने की आवश्यकता को बताया। भारत सरकार द्वारा सुझाए गए नौ विषयों पर जोर दिया गया साथ ही सामुदायिक समन्वय और हितधारकों के समर्थन की प्रमुख भूमिका को बताया गया।
समुदाय-केंद्रित विकास के लिए पंचायत स्तर पर कन्वर्जेंस फ़ोरम की स्थापना पर चर्चा की गई। जिन्हें समुदाय केंद्रित विकास के लिए आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम में अतिआवश्यक माना गया है। बैठक ने समुदाय की चुनौतियों पर चर्चा करते हुए, साझा जिम्मेदारी के भावना को बढ़ावा देते हुए प्रतिनिधियों को सक्रियता से शामिल किया।
बैठक ने सभी हितग्राहियों के बीच सुरक्षित सहयोग और समन्वय की अवश्यकता पर एकमति बनाई। यह तय हुआ कि व्यक्तिगत ग्राम पंचायतों की विशिष्ट आवश्यकताओं और चुनौतियों को सामने रख कर पंचायत स्तर पर कन्वर्जेंस फ़ोरम के निर्माण हेतु पहल की जाएगी।
कार्यक्रम में ए०बी०सी० पीरामल फाउंडेशन के, सिनियर प्रोग्राम लीडर आज़ाद सोहैल, डी०पी०एच०ओ० जफर मकबूल एवं विजय कुमार , एवं गणगंनिया पंचायत के सभी वार्ड पार्षद प्रतिनिधी एवं ग्रामीण मौजुद रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट वरुण कुमार भागलपुर।




0 टिप्पणियाँ