भाजपा: पुस्तक का हुआ विमोचन
-----------------------------
भाजपा द्वारा आयोजित कर्पूरी जयंती के अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने " गुदड़ी के लाल: जननायक कर्पूरी ठाकुर एवं भारतीय जनता पार्टी (सामाजिक न्याय के संदर्भ में" नामक पुस्तक का विमोचन किया। इस 64 पृष्ठीय पुस्तक की रचना बिहार भाजपा उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री डॉ. भीम सिंह ने की है। ' जननायक खंड', 'भाजपा खंड' तथा 'परिशिष्ट खंड' नामक तीन खंडों में विभाजित इस पुस्तक में जननायक के व्यक्तित्व व कृतित्व के साथ- साथ भाजपा तथा भाजपा सरकारों, खासकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा सामाजिक न्याय के क्षेत्र में किए गए कार्यों की विस्तृत चर्चा की गई है।
पुस्तक के अंत में डॉ. सिंह ने कर्पूरी जी के लिए भारत रत्न की माँग के समर्थन में किए गए अपने प्रयासों का भी जिक्र किया है। कहा जाए तो इस छोटी सी पुस्तक मे अधिक से अधिक बातों का समावेश कर गागर मे सागर भरने का प्रयास किया गया है.
डॉ भीम सिंह





0 टिप्पणियाँ