रामपुर में निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा ।
रामपुर में निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा ।
सुपौल से मोहम्मद नजीर आलम का रिपोर्ट
छातापुर प्रखण्ड के पनोरमा नगर रामपुर में नव निर्मित हनुमान मंदिर में हनुमान जी का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आज रविवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में सैकड़ो महिला पुरूष शामिल हुए । कलश शोभायात्रा हनुमान मंदिर से निकलर शिवनी घाट तक गई जहाँ सुरसर नदी में जल भरने के बाद पुनः हनुमान मंदिर तक आई। गाजे बाजे के साथ निकली कलश शोभायात्रा में जय श्रीराम और जय हनुमान के जयघोष से भगक्तिमय माहौल बना हुआ था। कलश यात्रा का अगुवाई कर रहे पनोरमा ग्रुप के सीएमडी संजीव मिश्रा ने बताया कि आज कलश शोभायात्रा निकालकर द्वार पूजन किया गया,कल हनुमान जी के प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा होगा इस मौके पर संजीव मिश्रा ,निदेशक पनोरमा ग्रुप एवं पंडित जी भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं