धरहरा प्रखंड अंतर्गत सभी सरकारी विद्यालय में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया
बिहार के लगभग सभी सरकारी स्कूलों में सोमवार को शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अभिभावकों ने बेहतर व आसान शिक्षा के लिए जरूरी व अहम सुझाव दिए। मुंगेर जिला अंतर्गत धरहरा प्रखंड के महरना स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय महरना में भी बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस संवाद कार्यक्रम में अभिभावकों के साथ-साथ शिक्षकों ने शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने को लेकर भी अपने सुझाव दिए। शिक्षा संवाद में अभिभावकों ने स्कूलों को सुचारू रूप से खोलने की बात कही। अभिभावकों ने कहा कि स्कूल बंद होने के कारण बच्चों को विशेष रूप से प्राइमरी कक्षा के बच्चों को नुकसान उठाना पड़ा है। ऐसे में स्कूल किसी भी कीमत पर बंद नहीं होने चाहिएं।
वहीं प्रत्येक विद्यालय में कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए विशेष क्लास की व्यवस्था की गई है जिसका नाम मिशन दक्ष है अभिभावकों के सामने रखी तथा जो बच्चे पढ़ाई में कमजोर हैं। उनके ऊपर अतिरिक्त ध्यान देने की बात कही। इस मौके पर उन्होंने अभिभावकों से बच्चों पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
अध्यापकों ने कहा अभिभावक बच्चों की कापियों को घर में जरूर चेक करें तथा जो काम स्कूल की तरफ से करने के लिए दिया जाता है उसे पूरा करवाएं। अध्यापकों ने बताया कि बच्चों का अप्रैल माह से सितंबर माह तक 75% उपस्थिति अनिवार्य है जिस बच्चे का 75% उपस्थित दर्ज नहीं होगा ऐसे बच्चों को किसी भी तरह की कोई सुविधा विद्यालय के तरफ से नहीं मिलेगा इसलिए अभिभावकों से अनुरोध है कि अपने बच्चों को विद्यालय भेजें प्रशांत किशोर कुमार ने बताया कि अब सरकारी विद्यालय में भी योग्य शिक्षक शिक्षिका मौजूद है और पढ़ाई में किसी तरह की कोई बाधा उत्पन्न नहीं होगी जिस तरह से अपने बच्चों को प्राइवेट विद्यालय में भेजने के लिए तैयार करके बस स्टॉप पर खड़े रहते हैं यहां तो खड़ा रहने की बात नहीं है आप अपने बच्चों को ठीक उसी तरह प्रतिदिन विद्यालय जरूर भेजें, सरकार की तरफ से जितने भी योजनाएं चलाई जा रही है उसका लाभ वही बच्चा ले पायेगा जिसका अप्रैल माह से सितंबर माह तक 75% उपस्थित विद्यालय में होगा
अध्यापकों ने बताया कि पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को भोजन की व्यवस्था है ।ऐसे में अभिभावकों को बच्चों के लिए भोजन देने की आवश्यकता नहीं है। वही डीपीओ साहब ने किसी भी तरह की कोई शिकायत नहीं मिलने की शिक्षकों को हिदायत दी इस कार्यक्रम में अभिभावक सहित सभी शिक्षक शिक्षिका विद्यालय प्रांगण में मौजूद थे



कोई टिप्पणी नहीं