ब्रेकिंग न्यूज

23 जनवरी 2024 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 127 वीं जयंती

 23 जनवरी 2024 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 127 वीं जयंती



ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन"(AIDYO), "ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन"(AIDSO), "ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन"(AIMSS), "ऑल इंडिया युनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर" (AIUTUC), के संयुक्त तत्वधान में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने समारोह स्थल मस्जिद मोड़ नौवागढ़ी स्थित नेताजी सुभासचंद्र बोस प्रतिमा पर पहुंचे, *गैर समझौता वादी धारा के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जिंदाबाद*

*23 जनवरी को राष्ट्रीय दिवस घोषित करो*,* 23 जनवरी अमर रहे के नारों से पूरा चौंक गूंजायमान हो गया। समारोह की अध्यक्षता बिहार राज्य सचिव (AIDYO) विकास कुमार आर्य कर रहे थे। सभा के आरंभ में सुभाष बोस के मुर्ति पर गणमान्य व्यक्तियों द्वारा पुष्प व माला अर्पित कर किया गया। माल्यार्पण में AIMMSS नेत्री विभा कुमारी, AIUTUC से पंकज प्रीतम, AIDSO के सुरज कुमार, नीरज कुमार, किसान वकिल पासवान, ने किए।

सभा अध्यक्ष विकाश कुमार आर्य अपने वक्तव्य में नेताजी के जीवन संघर्ष पर चर्चा करते हुए कहा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में एक अविस्मरणीय नाम नेताजी सुभाष बोस आज भी जनमानस के बीच गहरी भावना और सम्मान पैदा करता है। इस मौके पर मौजूद समारोह के मुख्य वक्ता संजीव कुमार AIUTUC से अपने वक्तव्य में विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कहां नेताजी गैर समझौता वादी धारा के महानायक थे, वह सिर्फ राजनीतिक आजादी नहीं चाहे उनका सपना वैसे आजाद भारत से था जहां न शोषक होगा और ना ही कोई शोषण होंगे, उन्होंने कहा सच्चे अर्थों में उनके सपने को साकार करने के लिए हमें इतिहास से सबक लेते हुए अपने देश के स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी नायक नेताजी सुभाष की सच्ची विरासत अपनानी होगी, वहीं विभा कमारी (AIMSS) ने कही की आज धर्म संप्रदाय जात-पात के नारों में देश की गरीब जनता को फसाने की जो लगातार कोशिश की जा रही है हमें उठकर उसका मुकाबला करनी होगी, तभी हम सही मायने में उनकी जयंती मनाते हुए उचित सम्मान दे पाएंगे।

समारोह में रणवीर कुमार, दिपक कुमार, राहुल कुमार, गौरव कुमार, विनय कुमार, श्याम मंडल, मिथलेश कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, रजनी कुमारी, संगीता कुमारी, गौरि कुमारी, रत्ना देवी, रिना देवी, संतोषी देवी, सहित दर्जनों ग्रामिण व महिला, छात्र- नौजवान साथी उपस्थित रहे

कोई टिप्पणी नहीं