बिज़ली तार चोरी करने वाले गिरोह का पुलीस ने किया पर्दाफाश 10 चोर गिरफ्तार
बिज़ली तार चोरी करने वाले गिरोह का पुलीस ने किया पर्दाफाश 10 चोर गिरफ्तार।
राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरियापट्टी महादेव चौक के पास से सोमवार सुबह की बिजली तार चोरी कर रहे दस बदमाशों को राघोपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया।
वीरपुर एसडीपीओ पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि देवीपुर पंचायत के कोरियापट्टी महादेव चौक के पास बदमाशों द्वारा बिजली तार काटकर चोरी की जा रही है। सूचना के बाद राघोपुर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।
जानकारी अनुसार उक्त गिरोह द्वारा सुपौल अररिया सहित कई जिलों में बिजली की तार के चोरी की घटना को अंजाम दिया जा चुका है पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से एक पिकअप पर रखे बीस बंडल करीब 2400 मीटर का बिजली की तार दो लग्जरी कार कटर मशीन और मोबाइल बरामद किया है बिजली तार चोर के गैंग में शामिल 10 चोरों को गिरफ्तार किया है सभी चोर अररिया जिले के नरपत गंज थाना क्षेत्र के निवासी बताया जाता है चोरों के पास से करीब 5 लाख रुपए का बिजली का तार और कटर मशीन एक पिकअप गाड़ी दो कार और 10 मोबाइल फोन बरामद किया गया हैं पूछताछ के क्रम सभी अपराधियों ने पिपरा थाना क्षेत्र के जरौली में खेत से तार चोरी करने की बात स्वीकार किया है डीएसपी पंकज कुमार मिश्रा ने दी जानकारी।

कोई टिप्पणी नहीं