सुपौल में अमित शाह का पुतला दहन पप्पू यादव पर हमले के विरोध में जन अधिकार पार्टी का प्रदर्शन
रिपोर्टर मोहम्मद नजीर आलम
पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर हुए कथित हमले के विरोध में सोमवार को जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सुपौल के लोहिया नगर चौक पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया कार्यकर्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग किया कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष नंद कुमार चौधरी ने की उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में किसी भी जनप्रतिनिधि पर इस तरह का हमला अत्यंत निंदनीय है उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है जिसे जन अधिकार पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी जाप नेताओं ने कहा कि पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली स्थित उनके आवास पर उस समय हमला किया गया जब वह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे आरोप है कि इस दौरान कुछ लोगों ने जूते-चप्पल फेंके और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया पप्पू यादव और उनके समर्थकों का दावा है कि हमलावर धारदार हथियार (चाकू) लेकर पहुंचे थे और उनकी हत्या की नीयत से हमला करने का प्रयास किया गया वहीं आरोपी पक्ष ने इस आरोप से इनकार किया है आरोपी जिसकी पहचान हैप्पी शर्मा उर्फ सुमित के रूप में बताई जा रही है का कहना है कि उसने संतों पर दिए गए बयानों और राम मंदिर चंदा विवाद से जुड़े कथित नाटक को लेकर विरोध दर्ज कराया आरोपी ने चाकू या किसी अन्य धारदार हथियार के इस्तेमाल के आरोपों को भी खारिज किया है हालांकि घटना के दौरान जूते-चप्पल फेंके जाने की बात सामने आई है प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए उन्होंने केंद्र सरकार से सांसदों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग भी की प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में हिंसा और डर का माहौल स्वीकार नहीं किया जा सकता पुतला दहन कार्यक्रम में जन अधिकार पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में घटना की निंदा करते हुए
दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग किया।।
हमलोगों का मांग है कि देश के गृह मंत्री त्यागपत्र दे और सांसद महोदय का सुरक्षा बढ़ाई जाए
इस मौके पर मुकेश कुमार, सुभाष,उदय,मुकेश यादव,पप्पू कुमार,ललन भगत,पुरुषोत्तम कुमार,ज्योतिष कुमार,रवि यादव,उदय मंडल,राहुल कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे


0 टिप्पणियाँ