मुंगेर।_ जनसुराज मुंगेर जिला अध्यक्ष मोहम्मद साहब मलिक ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज संस्थापक प्रशांत किशोर जी की जीत को लोकतंत्र की जीत और बिहार वासियों की जीत बताया है।
By Mohammad Amir
03 अगस्त 2026
मोहम्मद साहब मलिक ने कहा कि केंद्र की तानाशाह सरकार को मुंहतोड़ जवाब मिला है। लोकतंत्र में जनता ही चुनती भी है और ध्वस्त भी करती है। 3 अगस्त को बानिकपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर ने शेर की तरह दहाड़ा और भारतीय जनता पार्टी का किला पूरी तरह ध्वस्त हो गया*।
उन्होंने कहा कि आज का दिन बिहार और देश के लिए ऐतिहासिक है। आज से ही जनसुराज की नींव कहीं ना कहीं बोई गई है। हम तमाम कार्यकर्ता जनसुराजी परिवार प्रशांत किशोर जी के साथ कदम से कदम मिलाकर साथ देंगे और इतिहास बनाएंगे।
पिछले 3 महीने से हम घर-परिवार और अपने इलाके को छोड़कर प्रशांत किशोर जी के साथ थे। इस जीत में सभी लोगों ने कड़ी मेहनत और एकजुटता दिखाई है। विरोधियों के नापाक मंसूबों को दिन-रात जागकर कार्यकर्ताओं ने ध्वस्त किया। मोहम्मद साहब मलिक ने प्रशांत किशोर जी के सभी सच्चे सिपाही कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। साथ ही बिहार के युवाओं को संदेश दिया कि अब आपका रहनुमा प्रशांत किशोर जी के रूप में आ गया है जो आपको अधिकार दिलाएगा और आपके भविष्य की बात करेगा।
उन्होंने मौजूदा सरकार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी प्रहार करते हुए इस्तीफे की मांग की।

0 टिप्पणियाँ