सुपौल में चोरी-छिपे स्मैक बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार; 67 ग्राम स्मैक और 11,760 रुपये नकद बरामद
https://youtu.be/WQN52GHWn-4
सुपौल सदर थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 67 ग्राम स्मैक, दो गैस लाइटर, दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू, तीन एटीएम कार्ड, एक वोटर कार्ड, एक पैन कार्ड, तीन कीपैड मोबाइल और सात एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इसके अलावा पुलिस नेव आरोपियों के पास से 11,760 रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन टूटे हुए हैं।
एसडीपीओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए राजीव रंजन ने बताया की , 24 जुलाई 2026 को विशेष छापेमारी अभियान के क्रम में गुप्त सूचना मिली थी कि विद्यापुरी वार्ड नंबर-02 स्थित एक किराये के मकान में अभिषेक कुमार उर्फ पप्पू सीताराम यादव के साथ अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर चोरी-छिपे स्मैक की बिक्री कर रहा है। तब जाकर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सुबह करीब 10 बजे उस किराये के मकान में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक कुमार उम्र (लगभग 26 वर्ष), भूषण कुमार उम्र (लगभग 24 वर्ष), चंदन कुमार उम्र (लगभग 28 वर्ष) और प्रमोद कुमार यादव उम्र (लगभग 41 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि , सभी आरोपियों के खिलाफ सुपौल थाना कांड संख्या 478/2026 दर्ज कर लिया गया है। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(b), 25, 27(a) और 29 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की जांच कर रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी स्मैक कहां से लाते थे और इस अवैध कारोबार में इनके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। इस बात की जानकारी जुटाई जा रही है। वही ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन का धन्यवाद दिया साथी कहा कि युवा बहुत आज के तारीख में नशा का शिकार हो रहा है अपना जिंदगी को खराब कर रहा है।
(संवाददाता मोहम्मद नजीर आलम )

0 टिप्पणियाँ