पंचायत जनप्रतिनिधियों को हथियार लाइसेंस देने की मांग पर एमएलसी विजय कुमार सिंह का जताया गया आभार
रिपोर्टर चन्दन कुमार।
धरहरा। बिहार विधान परिषद में पंचायत जनप्रतिनिधियों को हथियार का लाइसेंस देने की मांग उठाए जाने के बाद धरहरा प्रखंड के जनप्रतिनिधियों में खुशी का माहौल है। जनप्रतिनिधियों ने इस महत्वपूर्ण मुद्दे को सदन में मजबूती से उठाने के लिए विधान परिषद सदस्य विजय कुमार सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे उनकी वर्षों पुरानी मांग को सरकार तक पहुंचाने वाला सराहनीय प्रयास बताया।
उप प्रमुख नीरज कुमार यादव ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि दिन-रात आम लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान, विकास योजनाओं की निगरानी और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में जुटे रहते हैं। इस दौरान उन्हें कई बार असामाजिक तत्वों, विवादों और सुरक्षा संबंधी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।
मुखिया मनोज कुमार सिंह उर्फ मनोहर, बंगलवा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि परमानंद मांझी, पंचायत समिति सदस्य पंकज कुमार ठाकुर सहित कई जनप्रतिनिधियों ने कहा कि एमएलसी विजय कुमार सिंह ने उनकी आवाज को बिहार विधान परिषद तक पहुंचाकर जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा के प्रति गंभीर पहल की है। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस प्रस्ताव पर सकारात्मक और शीघ्र निर्णय लिया जाए।
जनप्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि यदि पंचायत प्रतिनिधियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उचित व्यवस्था की जाती है, तो वे बिना किसी भय के जनता की सेवा, विकास कार्यों की निगरानी और ग्रामीण क्षेत्रों के हित में और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य कर सकेंगे।
पंचायत जनप्रतिनिधियों को मिलेगा हथियार लाइसेंस? विधान परिषद में गूंजी बड़ी मांग
एमएलसी विजय कुमार सिंह को जनप्रतिनिधियों ने कहा धन्यवाद | सरकार से जल्द फैसले की अपील

0 टिप्पणियाँ