किसी को फंसाने की साजिश में पिस्तौल लेकर थाना पहुंचा युवक गिरफ्तार

बरामद कट्टा और दो जिन्दा कारतूस 


किसी को फंसाने की साजिश में पिस्तौल लेकर थाना पहुंचा युवक गिरफ्तार

रिपोर्टर चन्दन कुमार।

धरहरा थाना क्षेत्र के औड़ाबगीचा निवासी ललन यादव को धरहरा पुलिस ने एक पिस्तौल और दो  कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद हथियार लेकर धरहरा थाना पहुंचा था। थाना अध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि युवक थाना पहुंचकर पुलिस को यह बताने लगा कि पिस्तौल और कारतूस किसी दूसरे व्यक्ति के हैं। जब थाना अध्यक्ष ने पूछताछ शुरू किया तो इस दौरान उसके बयान पर पुलिस को संदेह हुआ। तब और गहनता से पूछताछ किया और प्रारंभिक जांच में पता चला कि वह किसी दूसरे व्यक्ति को झूठ फंसाने के उद्देश्य से हथियार लेकर थाना आया था। पुलिस ने तत्काल उसके पास से एक पिस्तौल और दो जिन्दा कारतूस बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि बरामद हथियार की वैधता, और उसके स्रोत की हथियार कहा से लाया और आरोपी के उद्देश्य क्या था की विस्तृत जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि हथियार उसे किसने उपलब्ध कराया। पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच में जुटी हुई है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ