धरहरा आरटीपीएस भवन में बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने पर मुख्यमंत्री के वीडियो संबोधन का अवलोकन करते जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी।
रिपोर्टर चन्दन कुमार।
https://youtu.be/78L0dgMas2k
100 दिन पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों का हुआ प्रसारण, धरहरा में देखा गया मुख्यमंत्री का संबोधन
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर शनिवार को धरहरा प्रखंड मुख्यालय स्थित आरटीपीएस भवन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को संबोधित करते हुए सरकार के पहले 100 दिनों में किए गए विकास कार्यों और प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, सड़क निर्माण, पेयजल, कृषि, महिला सशक्तिकरण, रोजगार सृजन तथा आधारभूत संरचना के क्षेत्र में सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। धरहरा में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के संबोधन और विकास कार्यों से संबंधित प्रस्तुति का अवलोकन किया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी रश्मि भारती, प्रमुख पल्लवी भारती, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष नवीन सिंह, लड़ैयाटांड़ थानाध्यक्ष विभांशु भास्करम, पंचायत समिति सदस्य आशीष कश्यप, निरंजन मिश्रा, पंकज ठाकुर, सुमंत बिंद, बिंदिया देवी, प्रधान सहायक चंदन सिंह, प्रेम मिश्रा, संजय सिन्हा सहित विभिन्न विभागों के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, कर्मचारी एवं पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ