उधार के 3 लाख रुपये मांगने पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप








उधार के 3 लाख रुपये मांगने पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप 

चन्दन कुमार कि रिपोर्ट।

01 अगस्त 2026 

धरहरा (मुंगेर), 1 अगस्त। मुंगेर जिले के धरहरा थाना क्षेत्र में उधार दिए गए रुपये वापस मांगने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने धरहरा थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार, धरहरा थाना क्षेत्र के ओड़ाबगीचा निवासी विक्रांत कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने 21 जनवरी 2026 को मोहनपुर निवासी सौरव कुमार सिंह को 3 लाख रुपये उधार दिए थे। आरोप है कि रुपये 31 जुलाई 2026 तक लौटाने का लिखित आश्वासन दिया गया था, लेकिन तय समय बीत जाने के बावजूद राशि वापस नहीं की गई।

पीड़ित का आरोप है कि शनिवार (1 अगस्त) को जब वह अपना बकाया पैसा मांगने सौरव कुमार सिंह के घर पहुंचे, तो सौरव कुमार सिंह और गौरे सिंह ने उनके साथ गाली-गलौज की तथा लाठी-डंडे से मारपीट की। मारपीट में उन्हें शरीर पर कई जगह चोटें आईं और खून भी बहा। आरोप है कि दोनों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद किसी तरह पीड़ित वहां से अपनी जान बचाकर निकल सके। पीड़ित ने धरहरा थाना में आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई करने की मांग की है। वही धरहरा थाना अध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ