खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, सात लोग घायल

 


खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, सात लोग घायल

धरहरा से चन्दन कुमार की रिपोर्ट।

29 जुलाई 2026

लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के मनकोठिया बहियार में खेत की मेड़ (अड्डा) काटने के विवाद ने मंगलवार की देर शाम हिंसक रूप ले लिया। दो सगे भाइयों के परिवारों के बीच हुई मारपीट में एक महिला समेत सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

https://youtu.be/jtVNZoKd2y0


घायलों में एक पक्ष के शंभू मोदी, दयानंद मोदी, शंकर मोदी और मंजू देवी, जबकि दूसरे पक्ष के सूरज कुमार, जितेंद्र कुमार एवं बालदेव मोदी शामिल हैं।



शंभू मोदी के अनुसार, खेत की मेड़ सूरज कुमार द्वारा काट दी गई थी। विरोध करने पर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया, जिससे कई लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर लड़ैयाटांड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। थानाध्यक्ष विभांशु शेखर भास्करम ने बताया कि सभी घायलों का उपचार कराया गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है। आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ